बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आम लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्राधिकार की ओर से सूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि न्यायालय परिसर में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का निःशुल्क और शीघ्र निपटारा लोक अदालत की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय बेगूसराय के साथ साथ जिले के सभी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालयों बलिया, बखरी, मंझौल व तेघड़ा तथा रेलवे न्यायालय बरौनी में एक साथ आयोजित की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस विशेष आयोजन में ऐसे मामले लिए जाएंगे जो आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटाए जा सकते हैं। लोक अदालत में जिन प्रकार के मामलों की सुनवाई हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.