बेगुसराय, मई 8 -- मंझौल, एक संवाददाता। आज नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय मंझौल में एकल पीठ का गठन किया गया है। एकल पीठ में पीठासीन अधिकारी एसीजेएम मंझौल अवनींद्र प्रकाश, अधिवक्ता सदस्य शरद कुमार समेत पीठ लिपिक एवं ऑर्डरली शामिल हैं। न्यायालय सूत्रों के अनुसार ई-चालान के लिए बेगूसराय गांधी स्टेडियम में अलग से पीठ का गठन किया गया है। ई-चालान पर राष्ट्रीय लोक अदालत में 50 फ़ीसदी छूट दी जाएगी। मंझौल एसीजेएम संजय कुमार सिंह ने पक्षकारों से राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...