आगरा, मई 8 -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देश पर नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रामेश्वर द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कृष्ण यादव, अपर जिला जज रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, धनन्जय कुमार मिश्रा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, जेबा मजीद, विशेष न्यायाधीश एससी, एसीएटी. एक्ट, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अनुतोष कुमार शर्मा अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, सत्यप्रकाश आर्या अपर जिला जज त्वरित न्यायालय श्रीखान जीशान मसूद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , अविनाश कुमार मिश्रा, सिविल जज (सी.ड़ि) प्रभारी सचिव, प्राधकिरण गिरेन्द्र सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रवीन कुमार गौतम, ...