मधुबनी, दिसम्बर 12 -- मधुबनी। जिला कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पूरी तैयारी की गई है। प्राधिकार के सचिव संदीप चैतन्य ने बताया कि मुकदमों की सुनवाई के लिए जिला कोर्ट में अलग-अलग चार बेंच का गठन किया गया है। आपराधिक मुकदमा, पारिवारिक मामले, क्लेम वाद, श्रम विभाग के मामले, बिजली व टेलीफोन विभाग के मामले एवं बैंक ऋण सहित अन्य प्रकृति के मामलों की अलग-अलग पीठ में सुनवाई होगी। पीठ संख्या एक में सीजेएम प्रमोद कुमार महथा पीठासीन पदाधिकारी बनाए गए हैं। पीठ संख्या दो में सबजज तेज कुमार प्रसाद पीठासीन पदाधिकारी बनाए गए हैं। पीठ संख्या तीन में एसडीजेएम सचिन कुमार पीठासीन पदाधिकारी बनाए गए हैं। जबकि पीठ संख्या चार में न्यायिक दंडाधिकारी पीआर चौरसिया पीठासीन पदाधिकारी बनाए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.