सहरसा, दिसम्बर 13 -- सहरसा, विधि संवाददाता। 13 दिसंबर को कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजूला भारती के निर्देशानुसार बेंचो का गठन किया गया है । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संजय कुमार सरोज ने 12 बेंचों का गठन कर न्यायिक पदाधिकारीयो एवम् अधिवक्ताओं तथा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को तैनात किया है ।सभी बेंच मेन बिल्डिंग में बनाए गए है । बेंच एक ग्राउंड फ्लोर में सीजेएम कोर्ट में बनाया गया है जिसमें सीजन कोर्ट के क्रिमिनल मामले ट्रैफिक चालान के मामले शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट माप तौल एवं बिजली विभाग के मामलों का निपटारा सीजेएम अश्विनी कुमार एवं अधिवक्ता देवेंद्र कुमार करेंगे। बेंच दो ग्राउंड फ्लोर पर एसीजेएम कुद...