पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी 09 मई को आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा बैंक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित हुई। अध्यक्षता अवर न्यायाधीश सह सचिव सुनील कुमार ने की। बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का त्वरित और सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन करना है। बैठक में मौजूद विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया ...