हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया टेलीफोन बिल वसूली के लिए नोटिस भेजा है। बीएसएनएल ने 390 बकायेदार उपभोक्ताओं पर लंबे से मोटी रकम बकाया बताया गया है। इन उपभोक्ताओं पर 21 लाख 82 हजार 221 रुपये बकाया है। यह जानकारी बीएसएनएल के क्षेत्रीय परिचालन प्रमुख आनंद कुमार ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं से विशेष छूट के साथ बकाया का भुगतान करने का मौका दिया है। क्षेत्रीय परिचालन प्रमुख ने बताया कि संबंधित वादों के निष्पादन के लिए 09 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- कैमूर में पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर मिलेगी विशेष छूट जिसमें विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में 09 मई को ...