एटा, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से निर्देश में जिला जज दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में शनिवार को दीवानी न्यायालय, ग्राम न्यायालय अलीगंज, कलेक्ट्रेट, तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज, एडीएम सत्यप्रकाश, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 63580 वाद सूचीबद्ध थे, जिसमें से करीब 50 हजार 379 वादों का निस्तारण किया गया। जिले में अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किए गए वादों की अधिकतम संख्या है और जिले लिए एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय ने 42 परिवारिक मामलों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर ...