पूर्णिया, फरवरी 1 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिघि। लंबित मुकदमों से राहत दिलाने और आम लोगों को सरल व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया ने राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज कर दी है। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें रणनीति तय की गई कि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा हो सके। अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी ने की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों की पहचान की जाए जो सुलह के जरिए सुलझाए जा सकते हैं। संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजकर प्री-लोक अदालत बैठकों के माध्यम से समझौते का माहौल त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.