पूर्णिया, मार्च 15 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।राष्ट्रीय लोक अदालत में 3232 मुकदमें का निष्पादन किया गया। वहीं वित्तीय संस्थानों के लिए पक्षकारों से 6 करोड़ 77 लाख 52 हजार 212 रुपए की राशि सेट्लमेंट की गई। इसके पहले सुबह दस बजे अदालत की कार्रवाई का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ जिसमें जिलाजज कन्हैयाजी चौधरी, फैमिली कोर्ट जज राकेश कुमार, प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी अंशुल कुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर, जिला विधिक सेवा सचिव सुनील कुमार शामिल थे। इस दौरान पदाधिकारियों ने लोक अदालत की कार्रवाई और उसके लाभ से लोगों को अवगत कराते हुए मुकदमों के निपटारे की अपील की। इसके बाद अदालत की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए पूरे न्यायालय परिसर में अलग-अलग जगहों पर 11 बेंच का ग...