अलीगढ़, अगस्त 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल की बृजक्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश चाहर द्वारा की गई। जिसमें अलीगढ़ के विनोद करन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आगरा, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। नवागत उपाध्यक्ष ने बताया कि वह संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करते हुए जिला व महानगर स्तर पर भी टीम का विस्तार करेंगे। 0-इन्हें मिला स्थान उपाध्यक्ष सोहनलाल बाल्मीकि, मथुरा, धर्मवीर सिंह चौहान, हाथरस, अरूण कंसाना, आगरा, रामप्रकाश दुवेदी, मैनपुरी, किशन कुमार सोनी, कासगंज, विनोद करन, अलीगढ़, भूपेन्द्र सिंह इंदौलिया, आगरा, रामवीर सिंह भरगंर, मथुरा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...