मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिले के ढाका प्रखंड के परसा निवासी व राष्ट्रीय लॉन बाउल्स खिलाड़ी चितरंजन कुमार का ओडिशा में आयोजित होने वाली पहली अंडर-18 व छठी अंडर-25 राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। चितरंजन कुमार वर्तमान में उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा कार्यालय, पूर्वी चंपारण में प्रतिनियुक्त कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन के बाद खिलाड़ियों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पटना स्थित गुलजारबाग खेल परिसर में किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बिहार सरकार के द्वारा मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत राष्ट्रीय खिलाड़ी चितरंजन कुमार को निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर समाहरणालय ,मोतिहारी में नियुक्ति दी गई है। यह भी पढ़...