मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र मुशहरी में शनिवार को 26वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। केन्द्र के निदेशक डॉ. बिकास दास ने बताया कि इस अवसर पर वैज्ञानिक लीची हितधारक संवाद का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होगा। इसमें लीची उत्पादक राज्यों के प्रगतिशील किसान, व्यापारी, उद्यमी, वैज्ञानिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। निदेशक ने कहा कि यह आयोजन न केवल प्रेरणादायी बनेगा, बल्कि लीची क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...