राष्ट्रीय रोल बॉल में डीपीएस के छात्र ने जीता रजत
मुरादाबाद, मई 20 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र मनन पाठक ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। मनन ने 14 से 17 मई तक हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित गवर्नमेंट आईटीआई कैंपस में आयोजित नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश अंडर-14 बालक टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में मनन ने शानदार खेल कौशल, टीम भावना और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार, प्रो वाइस चेयरमैन संदीप जैन एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितिन जैन ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- मनन विद्या के खिलाड़ियों ने वुडबॉल में जीते पदक यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय पेंटाथलॉन में खिलाड़ियों का जलवा 3 का नेशनल के लिए च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.