गुड़गांव, फरवरी 6 -- गुरुग्राम,संवाददाता। 2 से 5 फरवरी तक पुणे में आयोजित नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के ग्रुप इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हरियाणा जिमनास्टिक संघ के माध्यम से राज्य की खिलाड़ी सभी आयु वर्गों में हिस्सा लिया। सीनियर ग्रुप इवेंट में शहर की वर्षा, सुप्रिया, एकता और आशु ने बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन का परिचय देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और हरियाणा का नाम रोशन किया। हरियाणा जिमनास्टिक संघ के प्रधान सूरजपाल अम्मू ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि गुरुग्राम लौटने पर सभी खिलाड़ियों का संघ की ओर से सम्मान किया जाएगा। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपनिदेशक खेल परसराम ने विश्वास जताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा की खिलाड़ी ग्रु...