गुड़गांव, मई 11 -- सोहना, नरेश कुमार। शहर वासियों की राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर चूंगी नंबर एक पर कट दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शहर वासियों को हाइवे पर कट न होने पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने शहर वासियों को उक्त समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। पिछले करीब एक साल शहरवासी गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर चूंगी नंबर एक पर कट दिए जाने की मांग करते आ रहे है। जिसको लेकर शहर वासियों ने चूंगी नंबर एक पर कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया है। वार्ड 20 और 21 के पार्षदों ने उक्त मांग को नगर परिषद सदन की होने वाली बैठकों में भी उठाया है। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने शहर वासियों की उक्त मांग को लेकर अपना समर्थन देते हुए होने वाले विरोध प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.