जहानाबाद, अप्रैल 25 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। Ü राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर इन दिनों वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। भारी वाहनों की अधिक आवाजाही और जाम की स्थिति के कारण अब कई गाड़ियां वैकल्पिक रास्ते के रूप में सोन नहर पथ का सहारा ले रही हैं। सोन नहर सड़क, जो मूल रूप से कम यातायात के लिए बनी है, उस पर अचानक वाहनों का भार बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। संकरी सड़क और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण इस मार्ग पर अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, भारी वाहनों के इस मार्ग पर चलने से आम राहगीरों, साइकिल चालकों और छोटे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़क की स्थिति भी खराब है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन...