सासाराम, मई 7 -- रोहतास, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत क्षेत्र में डेहरी-बंजारी राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर अस्थायी बस स्टैंड के पास गुरूवार को भीषण जाम से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि जाम में एंबुलेंस फंसी रही। वहीं छात्र-छात्राओं को भी स्कूल-कॉलेज आने-जाने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के कारण हालात दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...