बदायूं, जुलाई 19 -- बदायूं, संवाददाता। अब कांवड़यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई भी भंडारा नहीं कर पाएगा। सड़क से 50 फिट की दूरी पर ही भंडारे के आयोजन की अनुमति दी जाएगी, ताकि कांवड़ियों को हाईवे के साथ ही फुटपाथों से गुजरने में कोई दिक्कत न हो। कांवड़ियों की सुरक्षा और उनको जाम से बचाने के लिए प्रशासन ने यह निर्देश जारी किए हैं। सावन के पूरे महीने कांवड़ियों की सेवा की जाती है और जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में कुछ लोग कांवड़रूट जो अब राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुके हैं वहां भी सड़क किनारे ही लोग भंडारे कराते हैं। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सड़कों को किया जा रहा गडढामुक्त इससे कांवड़ियों की सुरक्षा प्रभावित होती है। इसलिए इस बार इसे लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने इस बार हाईवे...