किशनगंज, जून 8 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सोमवार को नेशनल हाईवे कमिटी की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था एवं विभिन्न लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित दुकानों के संबंध में समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित किराया (रेंट) के अनुरूप उक्त दुकानों को किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर संचालित कराने हेतु आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करने तथा नगर परिषद द्वारा भी नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: शहर के चौराहे होंगे अतिक्रमण मुक्त साथ ...