जहानाबाद, अप्रैल 30 -- जिला शिष्ट मंडल ने अपर समाहर्ता को पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा करपी, निज संवाददाता। महा परिवर्तन आंदोलन के तहत गुरुवार को समाहरणालय में जिला शिष्ट मंडल ने अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान को पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कर त्वरित समाधान की मांग की गई।

सड़क सुरक्षा की चिंताएँ शिष्ट मंडल ने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर कई स्थान दुर्घटना जोन के रूप में चिन्हित हैं, इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। मांग की गई कि सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप रोड लाइट की व्यवस्था की जाए तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर रबर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। स...