पटना, जनवरी 22 -- पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय सभाकक्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की डीपीआर की प्रगति की गहन समीक्षा हुई। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने समीक्षा में पाया गया कि डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में कुछ परियोजनाओं की गति धीमी है। इस पर सचिव ने परियोजना कंसल्टेंट और संबंधित अधिकारियों को डीपीआर को लेकर कई दिशा निर्देश दिये। सचिव ने कहा कि डीपीआर की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय को ध्यान रखते हुए इसे तैयार करें। डीपीआर तैयार करने में आने वाले गतिरोध की सूचना तुरंत उच्च स्तर पर दें, ताकि जल्द समाधान हो सके। डीपीआर तैयार करने में भविष्य की अन्य परियोजनाओं को भी ध्यान रखने का निर्देश दिया। ये परियोजनाएं राज्य की कन...