पटना, जुलाई 15 -- बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इस माह बिहार पुलिस को 58 नए गश्ती वाहन मिलेंगे। यह गश्ती वाहन आधुनिक इंटरसेप्टर सहित आवश्यक ट्रैफिक उपकरणों से लैस रहेंगे। इसकी मदद से एनएच पर निर्धारित सीमा से अधिक तेज गति में वाहन चलाने या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो सकेगी। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में घायलों को मदद पहुंचाने में मदद मिलेगी। हर 50 किमी पर एक वाहन से गश्ती का लक्ष्य होगा पूरा : बिहार पुलिस के मुताबिक बिहार के अंदर करीब 6215 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार गश्ती को लेकर योजना बनाई गयी है। इसके तहत हर 50 किमी पर एक गश्ती वाहन की तैनाती की जानी है। वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस के पास 61 गश्ती वाहन उपलब्ध हैं। 58 नये गश्ती वाहन मिलने पर हर 50 किमी पर एक...