सीवान, मार्च 16 -- सीवान। गया में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सीवान ब्लड डोनर क्लब को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भगत सिंह सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आजाद ने प्रदान किया। संस्था के अध्यक्ष नीलेश वर्मा नील ने कहा कि यह सम्मान सिवान जिले के रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग का परिणाम है। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राकेश सहाय, सचिव सतीश शर्मा, उपसचिव आशुतोष कुमार और टीम कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...