गाजीपुर, मई 3 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है। रांची में आयोजित योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय फेडरेशन कप योगा प्रतियोगिता (28 से 31 दिसंबर) में जिले के छह खिलाड़ियों सहित प्रदेश के 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने पर सेहमलपुर गांव की अंजलि भारद्वाज और चकगौस भीरा गांव के आदित्य कुमार का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए किया गया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और योग खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है。 यह भी पढ़ें- योग के जरिए निरोग रहने के दिए गए प्रतियोगिता में मंत्रकोच की प्रतिक्रिया कोच धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अंजलि और आदित्य की सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परि...