राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए राधिका सैनी और जूली सैनी चयनित
हापुड़, सितम्बर 5 -- सहारनपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा राधिका सैनी ने 18 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की शिक्षिका जूली सैनी ने भी 35 वर्ष आयु वर्ग में रजत पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मुख्य खेल प्रशिक्षक सुनील तोमर ने बताया कि राधिका सैनी और जूली सैनी पूर्व में भी विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। प्रधानाचार्या पूजा वर्मा ने राधिका की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि योग के प्रति उसकी लगन और मेहनत के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। मैनेजर विचक्षण शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने पर बधाई दी। विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने राधिका सैनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.