धनबाद, दिसम्बर 30 -- धनबाद। राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता तीन दिसंबर से दो जनवरी तक ध्रुव ग्लोबल स्कूल संगमनेर नासिक महाराष्ट्र में हो रही है। इसमें धनबाद के छह खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में किया गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की आराध्या सिंह, रविदास योग सेंटर भूली से कुमारी माया, रितिका कुमारी, श्रेया कुमारी, मिक्की कुमारी, कृष्णा कुमार भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों को राज्य संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, पूर्व राज्य सचिव विपिन कुमार पांडेय, सिन्दरी विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, राष्ट्रीय निर्णायक अभिजीत पात्रा, जिला संघ के संरक्षक परीक्षित पांडेय, कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार रवानी, सचिव कुणाल कुमार, कार्यालय सचिव संजय यादव सह सचिव ...