रांची, जनवरी 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। योगासना भारत की ओर से महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। सीनियर बी कैटेगरी (पुरुष वर्ग) में रोशन थापा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में चित्रा साहा ने एक रजत पदक प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाया। स्वर्ण पदक विजेता रोशन थापा ने अहमदाबाद में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से कोच आकाश सेठ के नेतृत्व में कुल 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...