उरई, अक्टूबर 3 -- कालपी। संवाददाता दृढ़ संकल्प, अनुशासन और वर्षों की मेहनत के दम पर कालपी की होनहार बेटी नित्या मेहरोत्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोवा के मडगांव में आयोजित यूथ स्पोर्ट्स ऑल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप-2026 में नित्या ने योगासन प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक एवं ट्रॉफी अपने नाम की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, एमएसवी इंटर कॉलेज तथा कालपी सहित पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।बीती 26 से 28 सितंबर तक हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता यूथ स्पोर्ट्स एजुकेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से गोवा के मडगांव स्थित चौगुले स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नित्या ने 43 किग्रा भार वर्ग ...