कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार निज संवाददाता सिलचर योगासन सेंटर के तत्वावधान में असम के कछार में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में कटिहार की पायल राय ने ग्रुप जे में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल कटिहार बल्कि बिहार का नाम रौशन किया। यह जानकारी देते हुए महर्षि मेंही होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर तथा बिहार योगा एसोसिएशन के सचिव डॉ एस के सेन और प्रबंध समिति के सचिव निर्मल डालमिया ने बताया कि विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। कटिहार जिला से पायल राय ने ग्रुप जे में प्रथम, अवंतिका भौमिक ग्रुप आई में तृतीय तथा शिउली भौमिक ने ग्रुप एल में चौथा स्थान प्राप्त कर कटिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में मुख्य विचारक के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए कटिहार के डॉक्ट...