जामताड़ा, सितम्बर 28 -- सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की तीन छात्राओं का चयन सीबीएसई राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के योगासन वर्ग में हुआ है। सोमवार को छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बल्लभगढ़, हरियाणा रवाना हुईं। प्रतियोगिता 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक आशा ज्योति विद्यापीठ, बल्लभगढ़ में आयोजित होगी। विद्यालय की छात्राएं दीया दत्ता, शिक्षा सिद्धि और खुशी कुमारी ने प्रक्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए स्थान बनाया है। उनके साथ विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक अभिषेक दुबे भी गए हैं।रवाना होने से पूर्व प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। उम्मीद है कि वे ...