राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता के लिए बसिया के 50 छात्र त्रिपुरा रवाना
गुमला, जुलाई 11 -- बसिया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया के 50 छात्र प्रथम राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट की जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को त्रिपुरा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुमलुंग रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 14 व 15 जुलाई को आयोजित होगी। जोन-1 में पूर्व, उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के एकलव्य विद्यालय शामिल हैं। प्रतियोगिता में बसिया की टीम का मुकाबला पूर्वी सिक्किम और मिजोरम की टीमों से होगा। जोनल विजेता टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेगी। छात्रों के साथ शिक्षक सूरज कुमार प्रसाद, आर्यन शाह और अमरदीप बक्सराय भी गए हैं। प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। विद्यालय परिवार ने प्रतिभागी दल को भावभीनी विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.