आरा, जनवरी 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जैन कॉलेज इकाई की ओर से राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अवसर पर मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी कुमारी नेहा सिन्हा, दक्षिण बिहार प्रांत के प्रांत मंत्री सुमित सिंह, आरा जिला के नगर अध्यक्ष डॉ कुमार निर्भय, भोजपुर जिला संयोजक अनूप सिंह, दक्षिण बिहार प्रांत प्रांत सह छात्रा सह प्रमुख कल्पना भारती और नगर मंत्री राहुल कुमार ने किया। संचालन कॉलेज मंत्री विष्णु ने किया। प्रांत मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस वर्ष विद्यार्थी परिषद ने 75 लाख सदस्यता पार कर नया रिकॉर्ड बनाया है। मुख्य अतिथि नेहा सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे जा रहे हैं...