गुमला, मार्च 7 -- गुमला संवाददाता। नई दिल्ली में आगामी चार-पांच अप्रैल को आयोजित भारत युवा संसद, राष्ट्रीय युवा संसद में गुमला उर्मी निवासी श्यामकिशोर गुप्ता के पुत्र हर्ष कुमार गुप्ता झारखंड राज्य से प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में गोस्सनर कॉलेज रांची का छात्र हर्ष नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में देश के चहुमुंखी विकास की दिशा में अपने सुझाव पेश करेंगे। देशभर के हर राज्य से चयनित प्रतिभाशाली युवाओं में गुमला का युवा हर्ष कुमार गुप्ता भी शामिल है। नेशनल यूथ पार्लियामेंट में देश के हर कोने से आए हुए युवा भारत देश को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी तक कैसे पहुंचाएगा और इस देश के लोगों के लिए नौकरी पर क्या असर होगा, इस पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय युवा संसद में हर राज्य के प्रतिनिधि करने के लिए युवा अपने अपने राज्य के प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.