रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा रील एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। बिरसा कॉलेज खूंटी के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रील को देश का सर्वश्रेष्ठ रील घोषित किया गया है। कॉलेज द्वारा बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में 2025 विषय पर तैयार रील को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया। नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सरोजिनी नायडू जयंती पर फ्रेम्स ऑफ जस्टिस शीर्षक से राष्ट्रीय युवा रील एवं लघु फिल्म प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। प्रतियोगिता में देशभर के विधि एवं अन्य कॉलेजों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। इसके तहत एसिड अटैक पीड़ितों की सहायता, मा...