देहरादून, मार्च 19 -- एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के की ओर से चेन्नई के सत्यबामा विश्वविद्यालय में आयोजित 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल 2025-26 में दून विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देशभर के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में दून विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक दल ने सांस्कृतिक शोभायात्रा में द्वितीय स्थान और स्किट/थिएटर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इस पांच दिवसीय महोत्सव (10 से 14 मार्च) का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना था। विश्वविद्यालय के दल का नेतृत्व डॉ. अजीत पंवार ने किया, जिसमें मनस्वी, राजदीप राणा, अंजेश कुमार, कोमल, शौर्य, अनन्या, लोहित्य सिंह, आशुतोष बिष्ट, आदित्य चौहा...