रांची, जनवरी 5 -- रांची, संवाददाता। डोरंडा महाविद्यालय की छात्रा और एनएसएस वालंटियर नयाब फरीदी का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के लिए किया गया है। नयाब ने चित्रकला प्रतियोगिता में जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया था। प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने नयाब को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दीं। नयाब भारत मंडपम नई दिल्ली में 10 जनवरी को प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...