शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहजहांपुर महानगर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अंशुमन मैसी और विशिष्ट अतिथि सदर कोतवाल बृजेश सिंह उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना था। प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री राहुल गंगवार, जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, महानगर मंत्री आयुष श्रीवास्तव, एसएफडी संयोजक वैभव सक्सेना, आकाश मैसी व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.