कोडरमा, जनवरी 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। देव संस्कृति विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तीन देवकन्याएं, आयुषी शर्मा, सुप्रिया व दुर्गेश नंदिनी ने सोशल इंटर्नशिप के तहत कोडरमा जिले में एक माह तक प्रवास कर व्यापक सामाजिक जागरण अभियान चलाया। देवकन्याओं ने जिले के 108 विभिन्न स्थानों (विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों व गायत्री परिवार की शाखाओं) में योग, ध्यान, जीवन जीने की कला, स्वस्थ रहने की कला, हवन-यज्ञ, संस्कार, दीपयज्ञ एवं गोष्ठियों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों व प्रबुद्ध लोगों को प्रेरित किया। इस सामाजिक सेवा अभियान का समापन राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर डोमचांच स्थित गायत्री चेतना केंद्र में देवकन्याओं के भावपूर्ण विदाई समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.