भभुआ, जनवरी 5 -- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में बिहार का करेंगे प्रतिनिधित्व लोक भवन में राज्यपाल से संवाद करने का आनंद को मिलेगा अवसर भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के होनहार युवा आनंद कुमार गुप्ता का राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 के लिए चयन हुआ है। आनंद वर्तमान में राष्ट्रीय न्यायालिक विज्ञान विश्वविद्यालय दिल्ली में अध्ययनरत हैं। वह दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा चयनित प्रतिभागियों में आनंद गुप्ता का नाम शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात बतायी जा रही है। चार चरणों की कठिन चयन प्रक्रिया को पार करते हुए आनंद ने यह उपलब्धि हासिल की है। पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि दूसरे चरण में निबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.