राष्ट्रीय मुए थाई में उत्तराखंड का दबदबा, झटके 10 पदक
हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही 7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 10 पदक जीतकर दबदबा कायम किया। मेघालय और राजस्थान की टीम आठ-आठ पदकों के साथ दूसरे और हरियाणा की टीम छह पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। बुधवार को उत्तराखंड की टीम ने 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक झटके। इसके साथ ही राज्य के 16 अन्य खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आज गुरुवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य आयोजक एवं मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दूसरे दिन राज्य के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यह भी पढ़ें- पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.