रिषिकेष, मई 31 -- मुए थाई एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान एवं उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में 1-4 जून तक हल्द्वानी में "7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026" होगी। जिसमें उत्तराखंड की ओर से ऋषिकेश के 20 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड टीम की मुख्य मुए थाई कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ऋषिकेश के 20 प्रतिभाशाली खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम का हिस्सा होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश के 59 खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य द्वारा किया जाएगा । यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में ऋषिकेश के 20 खिलाड़ी करेंग...