रुद्रपुर, जून 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 25 से 30 जून तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली 11वीं सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप (महिला/पुरुष) में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की सीनियर महिला एवं पुरुष टीम रुद्रपुर से रवाना हो गई। द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन से जुड़े डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश से आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग में अभय बिष्ट, संजय भट्ट, अथर्व चौधरी, निष्कर्ष चौधरी, ध्रुव विरमानी, एनवी खान और योगेश शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में कशिश शर्मा, अंजली गंगवार, प्रेरणा नेगी, मनजोत कौर, भूमिका, कशिश, वंशिका औ...