पूर्णिया, अगस्त 8 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। सामाजिक संगठन ब्लड फोर्स टीम समस्तीपुर द्वारा श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक एवं चांदपुर भंगहा पंचायत निवासी बसंत यादव को उनके सामाजिक एवं निस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए राष्ट्रीय मिथिला सेवा सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कि यह सम्मान बसंत यादव के समर्पित सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के सदस्य समाज के लिए हर परिस्थिति में 24 घंटे सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं और यह सम्मान पूरे फाउंडेशन परिवार के लिए गर्व का विषय है। सम्मान मिलने पर जिला परिषद प्रतिनिधि रणधीर यादव, चांदपुर भंगहा पैक्स अध्यक्ष आलोक अकेला, समाजसेवी भल्टू यादव, किशोर यादव, प्रभात यादव, लालू यादव, विक्रम राज, अभिमन्यु कुमार, मं...