फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। रोडवेज कर्मियों ने राष्ट्रीय मार्गों पर निजी बसों के संचालन पर रोक लगाए जाने के साथ ही अन्य मांगो को लेकर बैठक की। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तहत कर्मचारियों ने रोडवेज वर्कशाप पर धरना प्रदर्शन कर निगम हितों की मांगे दोहराई, जिससे कर्मचारियों सहित निगम को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। पूर्व प्रांतीय उप महामंत्री वीएस बाजपेई कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गों पर होने वाली डग्गामारी व अवैध संचालन पर रोक लगाने के साथ ही बसस्टाप से एक किमी की दूरी पर निजी बसों के साथ अन्य डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाई जाए। अखिल भारतीय पर्यटक परमिट लेकर निजी बस संचालकों द्वारा शर्तों उल्लंघन किया जा रहा है, साथ ही स्टेज कैरेज के रूप में निगम की बसों के समानांतर निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रोडवेज क...