खगडि़या, अक्टूबर 2 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के कन्हैयाचक में इंडियन बैंक के समीप शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भारत के जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मानवाधिकारों और सूचना के अधिकार के प्रति आम लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। समारोह में संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सांगेश कुमार भाटी, राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बिहार जितेंद्र कुमार, प्रदेश प्रभारी बिहार दिलीप कुमार, युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष धीरज कुमार, जिलाध्यक्ष अमन कुमार मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माधव चौधरी एवं किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विक्रम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि आम नागरिकों को उनके ...