आदित्यपुर, मार्च 21 -- चांडिल, संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक सुचित्रा सिन्हा ने ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विस्थापित गांवों का 5 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम किया। इसके तहत शुक्रवार को विस्थापित गांव पातकुम, ईचागढ़ एवं कालीचामदा गांवों का भ्रमण कर विस्थापितों की समस्याओं से रू ब रू हुई। उन्होंने विस्थापितों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विस्थापितों ने कहा कि वे लोग 40 वर्षों से दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। लाल कार्ड, गृह अनुदान, पुनर्वास, नौकरी से संबंधित सुविधाएं नही मिली है। सुचित्रा सिन्हा ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विस्थापित गांवों का 20 से 25 मार्च तक भ्रमण करेगी। मौके पर बीडीओ एकता वर्मा, थाना प्रभारी बजरंग महतो समेत कई लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...