राष्ट्रीय मानक के अनुसार संचालित होगा तोपचांची एमटीसी सेंटर
धनबाद, मई 27 -- तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्थित एमटीसी (माल न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित किया जाएगा। कुपोषित बच्चों को बेहतर इलाज और देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हर्ष फाउंडेशन नामक स्वयंसेवी संस्था के साथ करार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस पहल से क्षेत्र के गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तोपचांची सीएचसी में संचालित 10 बेड वाले एमटीसी सेंटर में मरीजों की शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने में संस्था सहयोग करेगी। इसके अलावा कुपोषित बच्चों की पहचान, निगरानी और उन्हें उपचार के लिए केंद्र तक लाने में भी संस्था सक्रिय भूमिका निभाएगी। बच्चों और उनके अभिभावकों को पोषण संबंधी जागरूकता देने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.