जौनपुर, मई 13 -- जौनपुर, संवाददाता। यूपीएमएसआरए और एफएमआरएआई के आह्वान पर मंगलवार को दवा प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया। इस दौरान दवा प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह भी पढ़ें- दवा प्रतिनिधियों ने उठाई न्यूनतम वेतन की मांगज्ञापन में समस्याएँ ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया कि सरकारी कार्यवाही के अभाव में कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं की ओर से अनुचित श्रम कानूनों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि कई नियोक्ता श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं तथा यूनियन नेताओं और श्रमिकों के विरोध को दबाने के लिए उनके खिलाफ झूठी पुलिस शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई के अनुरूप पारिश्रमिक देने की मांग सरकार की कार्रवाई ...