फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय मांग दिवस पर गुरुवार को कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठी। उपायुक्त के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर मुख्य सचिव के नाम मांग पत्र भेजा गया। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फैडरेशन के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़ी विभिन्न विभागीय यूनियनों और ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ प्रधान जगदीश, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता देवी राम, सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता आशा शर्मा और पार्ट टाइम कर्मचारी यूनियन के राज्य ...